बहराइच: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो श्रमिक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के मुकेरिया गांव के पास ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली मवेशी के सामने आने से पलट गई। जिसके नीचे दबकर चालक और श्रमिक घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

रिसिया थाना क्षेत्र के जहान चक गांव निवासी अशीष कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद ट्रैक्टर चालक हैं। वह एक भट्ठे से ईंट लादकर साथी जलालू निवासी कौवा कोड़री चित्तौरा के साथ जा रहे थे। राम गांव के पास मुकेरिया के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली के सामने एक मवेशी आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसके नीचे दोनों दब गए।

चालक और श्रमिक घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को ट्रैक्टर ट्राली और एक से बाहर निकाला गया इसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों ईंट छोड़ने महसी जा रहे थे।

यह भी पढ़ें:-यूपी कैडर के आईएएस रिग्जियान सैंफिल ने मांगा वीआरएस, 2003 बैच के हैं अधिकारी

संबंधित समाचार