शाहजहांपुर: घास काटने गया युवक तालाब में डूबा, परिजनों हुए रो-रोकर बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूचना पर पहुंची पुलिस, गोताखोरों की मदद से कर रही तलाश

फोटो- तालाब में किशोर को तलाश करते गोताखोर।

पुवायां, अमृत विचार। क्षेत्र के एक गांव में अपने गांव के अन्य लड़के के साथ घास काटने गया युवक तालाब में डूब गया। उसके साथ गए लड़के ने उसके डूबने की जानकारी घर वालों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस युवक की तालाब से तलाश करने में जुटी हुई है। लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला।

बंडा रोड स्थित गांव तितुरा  निवासी कमलेश का 18  वर्षीय पुत्र अर्जुन गुरुवार को दोपहर लगभग 12 बजे  गांव के ही एक लड़के के साथ घास काटने गया था। वहीं गांव से लगभग थोड़ी ही दूर  एक तालाब है। जिसमें वह नहाने के लिए गया था। अर्जुन का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूब गया।

साथ में गए उसके  साथी ने उसके घर पर उसके तालाब में डूबने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन व गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर गोताखोरों की मदद से जाल डालकर युवक को ढूंढने का प्रयास किया। लगभग छह घंटे के बाद भी उसको तलाश नहीं कर पाए। हल्का दरोगा राकेश सिंह ने बताया कि मौके पर गोताखोरों की मदद से जाल के सहारे तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

संबंधित समाचार