PM मोदी की जनसभा में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस टकराई, दो लोगों की मौत, 6 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोरबा। रायपुर में पीएम मोदी की जनसभा में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस ट्रेलर से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत और 6 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है बस में करीब 40 लोग सवार थे।

बता दें, आज पीएम मोदी की जनसभा रायपुर में होनी है, उसी में शामिल होने के लिए अंबिकापुर जिले के भाजपा कार्यकर्ता जा रहे थे, उसी दौरान बस एक ट्रेलर से टक्करा गई। हादसे में दो लोगों की मौत और छह लोग घायल बताए जा रहे हैं, वहीं तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- आज छत्तीसगढ़ को पीएम की मिलेगी सौगात, 10 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

संबंधित समाचार