Etawah News : बाथरूम करने के दौरान फिसला पैर, कूलर के ऊपर चला गया हाथ, चपेट में आकर दरोगा की मौत
इटावा में कूलर में करंट आने से चपेट में आकर दरोगा की मौत।
इटावा में पैर फिसलने के दौरान कूलर की चपेट में आकर दरोगा की मौत हो गई। एएसपी रुरल सत्यपाल सिंह तथा थाना प्रभारी मंसूर अहमद फोर्स सहित मौके पर पहुंचे।
इटावा, अमृत विचार। चौबिया थाना क्षेत्र में कर्री चौकी पर तैनात दारोगा विजय सिंह यादव पुत्र सुखदेव सिंह यादव निवासी कलैना थाना बरौर जनपद कानपुर देहात कर्री चौकी क्षेत्र में गश्त करके रात तीन बजे चौकी पर आकर लेट गए।
जब वह बाथरूम करने के लिए कमरे से बाहर गए तो उनका पैर फिसल गया और बाहर रखे कूलर के ऊपर हाथ चला गया। जिससे उनकी बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। एएसपी रुरल सत्यपाल सिंह तथा थाना प्रभारी मंसूर अहमद फोर्स सहित मौके पर पहुंचे।
