Auraiya: गोवंश तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, एक आरोपी के पैर में लगी गोली, दो ने हाथ उठाकर किया सरेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली।

औरैया में गोवंश तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस के जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई।

औरैया, अमृत विचार। गोवंश तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस के जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। जिससे आरोपी के साथ दो अन्य ने हाथ उठाकर सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और गोली लगने से घायल एक आरोपी को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। यह लोग जंगल में गाय को काटकर गोमांस को कई प्रांत में सप्लाई करते थे। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।`

संबंधित समाचार