लखीमपुर खीरी: खेत में मिला पांच साल की लापता बच्ची का शव
लखीमपुर खीरी। जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव के पास गन्ने के खेत में गुरुवार सुबह पांच वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ है। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता …
लखीमपुर खीरी। जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव के पास गन्ने के खेत में गुरुवार सुबह पांच वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ है। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि बच्ची दो दिनों से लापता थी जिसकी सूचना भी पुलिस को दी गयी थी, लेकिन पुलिस ने बच्ची की गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की थी। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन करने में जुट गई है। जिले में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है। बीते एक माह के भीतर जिले में बच्चियों के साथ दरिंदगी के बाद हत्या की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
