अमरनाथ यात्रा: मौसम बिगड़ने से चंदनवाड़ी में फंसे संभल के 52 श्रद्धालु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चार जुलाई को अमरनाथ यात्रा कि लए रवाना हुआ था श्रद्धालुओं का जत्था

संभल, अमृत विचार : तेज बारिश के चलते बाबा अमरनाथ की यात्रा रोकने की वजह से जिले के 52 श्रद्धालु भी फंस गए हैं। इन श्रद्धालुओं ने चंदनवाड़ी में शरण ले रखी है। श्रद्धालुओं का कहना है कि शनिवार को भी यात्रा शुरू होने के आसार नहीं हैं। नगर से चार जुलाई की दोपहर 52 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ था।

यह श्रद्धालु छह जुलाई की शाम पहलगांव पहुंचे थे। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए इन श्रद्धालुओं को सात जुलाई की सुबह रवाना होना था। यात्रा शुरू होने से पहले ही भारी बारिश की वजह से यात्रा रोकने का ऐलान कर दिया गया। जत्थे में शामिल सुबोध कुमार पाल ने बताया कि यात्रा रोकने के बाद उन्होंने चंदनवाड़ी में शरण ली है।

सुबोध ने बताया कि दिन भर बारिश हुई। रात में भी बादल छाए हैं। इससे साफ है कि शनिवार को भी यात्रा शुरू होना बेहद मुश्किल है। सुबोध ने कहा कि संभल व दूसरी जगहों के तमाम श्रद्धालु चंदनवाड़ी में रुके हैं। यहां भोजन के लिए भंडारे संचालित हैं।

ये भी पढ़ें - संभल: जहरीले कीड़े के काटने से बालक की मौत, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार