अमरोहा : शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल से की छेड़छाड़, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अमरोहा। हसनपुर तहसील क्षेत्र के दी किसान सहकारी चीनी मिल काला खेड़ा में स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर शरारती तत्वों द्वारा मजार की चादर चढ़ाए जाने की घटना के बाद से माहौल गरमा गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीण और चीनी मिल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना का विरोध जताते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ, हसनपुर कोतवाली प्रभारी चीनी मिल जीएम मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। फिलाल पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
ये भी पढ़ें : अमरोहा: चालक का संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकराई यात्रियों से भरी बस, मची अफरा-तफरी
