Kanpur Weather Today : रात में बारिश और सुबह निकली धूप, उमस से लोग हुए परेशान, हवाओं का बदलता रहा रुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में उमस से लोग परेशान हो गए।

कानपुर में रात में बारिश होने के बाद सुबह धूप निकल आई। धूप निकलने से लोग परेशान हो गए। वहीं, हवाओं का भी रुख लगातार बदलता रहा।

कानपुर, अमृत विचार। हल्की बारिश की वजह से शनिवार को उमस और चिपचिपी गर्मी और बढ़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि 12 जुलाई तक अभी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हवाओं का रुख बदलने पर रविवार से तेज बारिश की संभावना बन सकती है।  

सुबह से ही उमसभरी गर्मी से शहरवासी परेशान रहे। दोपहर से लेकर शामत तक हवाएं चलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूरी मिली। हल्की बारिश से यातायात प्रभावित हुआ। सड़क पर फिसलन होने की वजह से दो पहिया वाहन सवार धीमी गति में चलने को मजबूर हुए।

संबंधित समाचार