अयोध्या: पत्नी के साथ लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक माह पहले हुई थी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमानीगंज, अयोध्या, अमृत विचार। पत्नी के साथ बाजार से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक की एक माह पूर्व ही शादी हुई थी। खंडासा थाना क्षेत्र के मुंडेरवा गांव निवासी मनोज कुमार 24 वर्ष  पुत्र राम प्रताप शुक्रवार देर शाम अमानीगंज बाजार से पत्नी के साथ घरेलू सामान लेकर बाइक से वापस आ रहा था। 

तभी शारदा सहायक डबल नहर के पास पुल से नीचे उतरते हैं विपरीत दिशा से आ रहे इरफान की बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें इरफान मामूली रूप से घायल हुआ और मनोज की पत्नी भी मामूली रूप से चोटिल हुई। मनोज को गंभीर चोट आ गई।आनन-फानन में परिजन उसे लेकर पहले अमानीगंज उसके बाद खंडासा सीएचसी से होते हुए जिला अस्पताल पहुंचे। 

जहां से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। शव के गांव में पहुंचते ही पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। अभी एक माह पूर्व ही मनोज की शादी हुई थी। थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच से गोरखपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जिले वासियों में खुशी की लहर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज