रामपुर: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिलक, अमृत विचार। नगर के एक निजी अस्पताल में प्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रसूता की मौत से परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। क्षेत्र के ग्राम परम निवासी अकील ने शनिवार को अपनी गर्भवती पत्नी को नगर के जलिफ नगला गांव में हाइवे किनारे स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।

सकुशल दोपहर दो बजे सकुशल डिलीवरी हो गई। आकिल की पत्नी गुलशमा ने नवजात को जन्म दिया। दोपहर तीन बजे अचानक गुलशुमा की तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में 23 वर्षीय की गुलशमा की मौत हो गई।

मौत से परिजनों में आक्रोश पनप गया। देखते ही देखते आक्रोशितों ने अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को बुला लिया। किसी तरह मामला शांत हुआ।

दोनों पक्षों के लोगों के हस्तक्षेप से परिजन मृतका को अपने गांव ले गए। रविवार को सभी की सहमति से शव का दफन किया जाएगा। एसएसआई अजयपाल सिंह ने बताया की नगर के एक निजी अस्पताल में महिला की मौत की सूचना मिली थी।

मौके पर पुलिस को भेजा गया था। मृतका के परिजनों ने फिलहाल कोई भी कानूनी कार्यवाही से इनकार किया है। अस्पताल कर्मियों ने बताया की डिलीवरी के बाद प्रसूता को दौरे की शिकायत हुई। तत्पश्चात मृतका को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। परंतु परिजन मृतका को हायर सेंटर नहीं ले गए।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: सरयू नदी में नहाने गया युवक डूबा, तलाश जारी

संबंधित समाचार