रामपुर: सरयू नदी में नहाने गया युवक डूबा, तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव पैगंबरपुर की घटना

रामपुर/शहजादनगर, अमृत विचार। नदी में नहाने गया ग्रामीण नदी में डूब गया। सूचना मिलने के बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।  ग्रामीण को तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
       
शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव पैगंबरपुर शिव शंकर (32) पुत्र दयाराम शनिवार दोपहर नदी में नहाने गया था। जहां उसका पांव गहरे पानी में पहुंचने से नदी के अंदर समा गया। ग्रामीणों को शिव शंकर के डूबने की सूचना मिली तो इधर उधर से भीड़ एकत्र होने लगी। ग्रामीणों ने नदी में छानबीन शुरू कर दी, लेकिन दो घंटे चली खोजबीन के बाद भी कोई कामयाबी नहीं मिली।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस, लेखपाल और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद बाहर से बुलाए गए गोताखोरों ने घंटों मशक्कत की लेकिन शव का कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद से मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। समाचार लिखे जाने तक शव का पता नहीं चला।

पैगंबरपुर गांव में 32 वर्षीय युवक पानी में डूब गया है। जिसको देर रात तक तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। - राजेश बैंसला, शहजादनगर प्रभारी।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : प्रेमजाल में फंसाकर की शादी, ब्लैकमेल कर 3.87 लाख रुपये हड़पे

 

संबंधित समाचार