कौशांबी : बारिश में पेड़ की डाल गिरने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, भाई घायल
कौशांबी, अमृत विचार। जिले के सैनी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब पांच बजे बारिश से पीपल के पेड़ की डाल गिरने से घर में सो रही 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई तथा उसका छोटा भाई घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सिराथू के पुलिस क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के खड़कपुर गांव निवासी सोनेलाल के घर के सामने एक पीपल का पेड़ है। सुबह बारिश के कारण पीपल के पेड़ की एक बड़ी सी डाल टूट कर सोनेलाल के घर के बाहर बने टीन शेड पर गिर गई, जिसके नीचे दबकर सोनेलाल की 10 वर्षीय बेटी की मौत हो गई वहीं छह वर्षीय बेटा घायल हो गया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, घायल बच्चे का नजदीक के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें -कुशीनगर: अवैध शराब तस्कर गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
