अमित शाह ने दिल्ली और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से की बात, बारिश के चलते हालात का लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से बात कर मूसलाधार वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली है। सूत्रों के अनुसार शाह ने रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात कर मूसलाधार वर्षा के कारण बने हालातों की जानकारी ली। सिन्हा के साथ बातचीत में केंद्रीय गृह मंत्री ने मूसलाधार बारिश के कारण पिछले दो दिन से स्थगित श्री अमरनाथ यात्रा की स्थिति की समीक्षा की। 

उन्होंने अमरनाथ यात्रियों के लिए की गई सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी बात की। उल्लेखनीय है कि भारी बारिश के कारण श्री अमरनाथ यात्रा दो दिन से स्थगित है। राजधानी दिल्ली में भी शनिवार से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जगह जगह जलभराव और सड़कों पर जाम की समस्या हो रही है। राजधानी के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण पानी भर गया है जिससे कुछ जगहों पर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 

ये भी पढे़ं- बाबूलाल मरांडी ने कहा- पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड में भी सत्ता पुलिस गठजोड़ का आतंक

 

संबंधित समाचार