बरेली: दूसरे दिन भी रास्ता रहा बंद, ऐसे कैसे मिलेगी मरीजों को संजीवनी
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल इलाज कराने आने वाले मरीजों को दो दिन से परेशान होना पड़ रहा है। शनिवार से जिला पंचायत रोड की ओर से कुतुबखाना पुल निर्माण के कारण वैकल्पिक मार्ग को ही बंद कर दिया गया है। रविवार को अस्पताल के मुख्य गेट के सामने ही पिलर का निर्माण शुरू कर दिया है। अब ऐसे में कोतवाली की ओर से एक लेन ही मरीजों और एंबुलेंस के आने जाने के लिए खोली गई है। ऐसे में मरीजों की परेशानी कम नहीं हुई है।
गिरते हुए पहुंच रहे मरीज, एंबुलेंस को होगी दिक्कत
मरीजों के लिए जो रास्ता खोला गया है। इस मार्ग में बारिश के चलते कीचड़ हो रखी है। रविवार को कई राहगीर फिसल कर गिर गए। अगर दो एंबुलेंस एक साथ इस मार्ग पर आती हैं तो अस्पताल में प्रवेश मिलना मुश्किल हो जाएगा।
अभी एक हफ्ता और झेलनी पड़ेगी दिक्कत
जिला अस्पताल गेट के सामने कुतुबखाना फ्लाईओवर निर्माण के चलते अभी मरीजों, तीमारदारों, डॉक्टरों और स्टॉफ को एक सप्ताह तक दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी। सेतु निगम के डीपीएम अरुण कुमार ने बताया कि कि जिला अस्पताल गेट के सामने काम तेज गति के साथ ही दो शिफ्टों में चल रहा है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है कि एक सप्ताह में गेट खोल दिया जाएगा तब तक वैकल्पिक रास्ते ही आवागमन करना पड़ेगा।
ये भी पढे़ं- बरेली: अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं को किया गया सम्मानित
