जल मिशन पर संस्थाओं के साथ काम करेगा जल शक्ति मंत्रालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। जल शक्ति मंत्रालय ने हर घर को नल से जल पहुचने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए इस क्षेत्र में काम करने वाले संगठनों और संस्थाओं से नवोन्वेषी प्रयोगों के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया है। मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि इस क्षेत्र में मंत्रालय …

नई दिल्ली। जल शक्ति मंत्रालय ने हर घर को नल से जल पहुचने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए इस क्षेत्र में काम करने वाले संगठनों और संस्थाओं से नवोन्वेषी प्रयोगों के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया है।

मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि इस क्षेत्र में मंत्रालय अनुसंधान और विकास परियोजनाओं, वैज्ञानिकों, संस्थानों, नवोन्मेषकों तथा उद्यमियों की मदद करेगा। इस प्रयोग में जल मिशन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जो सृजन, ज्ञान पेयजल क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने में उपयोगी होगा जिसमें पूरी मदद की जाएगी।

मंत्रालय ने कहा कि मिशन का मकसद लोगो को शुद्ध पेयजल पहुंचाकर ग्रामीण और शहरी जीवन में सुधार लाना है। मिशन को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए मंत्रालय ने अनुसंधान और‍ विकास दिशा-निर्देश विभागीय पोर्टल बनाया है जिस पर इस संबंध में सारी जानकारी उपलब्ध हैं। इच्छुक व्यक्ति, एजेंसियो, संस्थाओ से इसका उपयोग कर अपने प्रस्तावों को लागू करने को कहा गया हैं।

जल जीवन मिशन को सफल बनाने के लिए मंत्रालय ने कहा कि पहले के मुकाबले राष्ट्रीय जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति क्षेत्र में आने वाली दिक्कतों के समाधान के लिए अनुसंधान और नवाचार को सहायता और बढ़ावा देगा। मंत्रालय जल जीवन मिशन में नवाचारों, युवा अन्‍वेषकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, उद्यमियों और इस क्षेत्र में कार्यरत स्टार्ट-अप्स से लागत समाधान के प्रस्तावो पर भी विचार करेगा।

संबंधित समाचार