VIRAL VIDEO: लो आ गई उड़ने वाली कार! वीडियो देखकर लोगों के होश फाख्ता
जब आप सड़क पर घटों ट्रैफिक में फंस जाते होंगे तो आप ये सोचते होंगे काश कुछ ऐसा हो कि हम उड़कर जल्दी से सही ठिकाने पर पहुंच जाएं। जरा सोचिए अगर सच में ऐसा हो जाए ट्रैफिक में फंसी आपकी गाड़ी एकाएक खुली हवा में उड़ने लग जाए। ये बात सुनकर आपको हैरानी जरूर हो रही होगी, लेकिन इन दिनों एक ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों के होश फाख्ता हो रहे हैं।
वायरल वीडियो में जमीन पर दौड़ती एक कार अचानक हवा में उड़ती नजर आ रही है। बता दें ये हैरतअंगेज नजारा अमेरिका का बताया जा रहा है, जहां टेक्नोलॉजी की मदद से एक ऐसी शानदार चीज बनाई गई है, जो लोगों को हैरत में डाल रही है। इस वीडियो को देखकर लोगों को ये लग रहा है कि ये किसी फिल्म का सीन चल रहा है।
#SONDAKİKA
— Conflict (@ConflictTR) July 5, 2023
🔴 ABD, ilk uçan araba testini onayladı. pic.twitter.com/twFlwsXHP9
बताया जा रहा है कि, इस फ्लाइंग कार को Alef Aeronautics कंपनी ने बनाया है। बता दें कि, 30 जून को कंपनी ने घोषणा की थी कि, उन्हें यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) से स्पेशल एयरवर्थनेस सर्टिफिकेशन मिला है, जिसका मतलब है कि, कानूनी तौर पर कंपनी कारें अमेरिका के ऊपर से उड़ा सकती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और लाइक किया जा रहा है। बता दें 37 सेकंड के इस वीडियो में काले रंग की कार को पहले सड़क पर दौड़ते और उसके बाद हवा में उड़ते देखा जा सकता है।
ये भी पढे़ं- जानना है लड़की का हाल-ए-दिल, इन इशारों से समझें वह आपके प्यार में हैं या नहीं
