दिल्ली के होटल में महिला मेडिकल अफसर ने किया सुसाइड, वाटर स्प्रिंकलर से लटका मिला शव
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक होटल में सुसाइड की खबर सामने आ रही है। दरअसल दिल्ली के एक होटल में 28 साल की एक युवती ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि ये युवती घर से बिना बताए निकली थी जिसके बाद युवती का शव होटल के कमरे में लटका मिला। ये युवती सरकारी डिस्पेंसरी में मेडिकल अफसर थी। युवती का शव होटल के कमरे में लगे वाटर स्प्रिंकलर से लटका मिला है। वहीं जांच के मुताबिक, मयूर विहार पुलिस स्टेशन को रविवार दोपहर करीब 3.30 बजे होटल से फोन करके आत्महत्या की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की।
पुलिस के मुताबिक, युवती दिल्ली के पंतनगर की रहने वाली है और वह होटल में पिछले दो दिन से रुकी थी। रविवार दोपहर करीब 2.50 बजे जब होटल स्टाफ उसके पास एक दिन बढ़ाए स्टे का किराया लेने पहुंचे, तो होटल रूम के अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर जब होटल के कमरे को खोला गया तब महिला का शव सफेद दुपट्टे से वाटर स्प्रिंकलर में लटका मिला। वहीं जानकारी के मुताबिक, युवती किसी शख्स के साथ रिलेशन में थी लेकिन घरवाले इसका विरोध कर रहे थे। वह 7 जुलाई को अपने घर से बिना बताए निकली थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- कठुआ: अचानक आई बाढ़ में फंसे चार लोगों को बचाया गया
