कठुआ: अचानक आई बाढ़ में फंसे चार लोगों को बचाया गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अचानक आई बाढ़ में फंसे चार लोगों को सोमवार को सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के एक दल ने पुलिस के साथ कठुआ में रावी नदी में बचाव अभियान चलाया और उन्हें सुरक्षित बचाया।

उन्होंने बताया कि चारों लोग मगहर इलाके में नदी में मछली पकड़ रहे थे, तभी अचानक आई बाढ़ में फंस गए। रविवार को जिले भर में बाढ़ प्रभावित विभिन्न जल निकायों से 58 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। 

ये भी पढ़ें - प. बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला : SC का अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच पर रोक लगाने से इनकार

संबंधित समाचार