बरेली: युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्त से दूर, पुलिस की चार टीमें कर रहीं तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कैंट क्षेत्र स्थित खंडहर एमईएस चार्जिंग रूम में ईंट से सिर कुचल कर युवक की हत्या करने वाले आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। टीमें घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई हैं। जिससे आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

वीरांगना चौक के पास स्थित बंगला नंबर-12 निवासी नेल्सन का बेटा रोहित (23) शनिवार को शाम करीब 5 बजे बिना बताए घर से निकला था। जिसका रविवार दोपहर करीब 3 बजे एमएच-2 के आवासीय परिसर के अंदर बने कमरे में शव पड़ा मिला था।

पुलिस को मौके से घटना स्थल पर खून से सनी ईंट और रोहित की चप्पलें बरामद हुई थीं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस की चार टीमें मामले का खुलासा करने के लिए लगाई गई हैं। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: सावन में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, फिर दो जगह गोकशी...FIR

संबंधित समाचार