लखनऊ: Girlfriend के महंगे शौक ने बना दिया गिरोहबंद वाहन चोर, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अमृत विचार। गर्लफ्रैंड के महंगे शौक को पूरा करने की चाहत ने युवकों को गिरोहबंद पेशेवर वाहन चोर बना दिया। कृष्णा नगर पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया। गिरोह के पास से पुलिस ने चोरी किये गये 17 दो पहिया वाहन बरामद किये हैं। चोरों की पहचान गिरोह सरगना कृष्णा नगर के नटखेड़ा निवासी दीपक शर्मा (22), मानक नगर के मेहंदीखेड़ा निवासी अंश सिंह (18) व पारा के कांशीराम कॉलोनी निवासी प्रियांशू कश्यप (21) के रूप में हुई है।

वर्ष 2022 में पहली बार चुराई थी बाइक
डीसीपी दक्षिण विनीत जायसवाल ने बताया कि यह गिरोह पिछले करीब एक वर्ष से सक्रिय था। गिरोह सरगना दीपक के अनुसार उसने वर्ष 2022 में अपनी गर्लफ्रैंड के महंगे शौक को पूरा करने के लिए पहली बार बाइक चोरी की थी। बाइक को बेचकर मिले पैसों से गर्लफ्रैंड को कई महंगे गिफ्ट दिये। जब अच्छे पैसे आने लगे तो उसने अपनी गर्लफ्रैंड के भाई प्रियांशू को भी गिरोह में शामिल कर लिया। इसके बाद अंश को भी शामिल किया।

लोकबंधु अस्पताल या समीप के कोचिंग सेंटरों से चुराते थे बाइकें व स्कूटी
डीसीपी ने बताया कि इस गिरोह ने लोकबंधु अस्पताल या इसके समीप बने कोचिंग सेंटर्स के सामने पार्क होने वाली कई बाइकों व स्कूटी की चोरी करते थे। गिरोह के खिलाफ कृष्णा नगर थाने में 6 मामले दर्ज हैं। शेष आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी ली जा रही है।

विद्यार्थी बनकर आते थे, मास्टर की लगाकर चुरा ले जाते थे वाहन, बदल देते थे नंबर प्लेट
डीसीपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य छात्र बनकर लोकबंधु अस्पताल या कोचिंग सेंटरों के इर्द-गिर्द घूमते थे। ऐसी बाइकों की रेकी करते थे, जिनमें गलती से चाबी लगी रह गई हो या हैंडिल लॉक न लगा हो। इसके बाद बाइक को स्टैंड पर लगाने की बात मास्टर की लगाकर कहकर चुरा ले जाते थे। इसके बाद पुलिस को चकमा देने के लिए बाइकों की नंबर प्लेट बदल देते थे। डीसीपी ने बताया कि गिरोह का सदस्य अंश मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। नेपाल पुलिस से संपर्क कर उसके आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-ज्योति मौर्या संग अफयेर: मुसीबत में फंसे प्रेमी होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे! हो सकती है बड़ी कार्रवाई

संबंधित समाचार