गोंडा: एसपी आकाश तोमर का तबादला, अंकित मित्तल बनाए गए जिले के नए पुलिस अधीक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा/अमृत विचार‌। जिले के पुलिस अधीक्षक रहे आकाश तोमर का शासन ने तबादला कर दिया है।  उनके स्थान पर बरेली में पीएसी सेनानायक के पद पर तैनात रहे अंकित मित्तल को जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अंकित मित्तल 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में वह 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली में तैनात हैं। अब वह जिले के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।

आईपीएस अंकित मित्तल इसके पहले चित्रकूट धाम व रामपुर समेत कई जिलों के एसपी रह चुके हैं। जिले के एसपी रहे आकाश तोमर को बरेली के 8वीं वाहिनी पीएससी का सेनानायक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: टूटी शादी तो सिरफिरे ने युवती पर फेंका तेजाब, जानें पूरा मामला


संबंधित समाचार