हरदोई : फसलें बर्बाद होने पर गुस्साए गांव वालों ने स्कूल में बंद किए गोवंश - Video
हरदोई, अमृत विचार। धूप-छांव और पानी-बूंद में अपने खेतों में फसल बोने और फिर उसे बर्बाद होते देख गांव वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने छुट्टा घूम रहे गोवंशों को परिषदीय स्कूल में हांक कर उन्हें वहां बंद कर दिया। गांव वालों का कहना है कि इस मामले में जब तक कोई कदम नहीं उठाया जाता, तब तक गोवंश इसी तरह बंद रहेंगे।
बताया गया है कि हरियावां थाने के बरमहौला में गोवंश छुट्टा घूम रहे हैं। उनके लिए आश्रय स्थल के नाम पर लाखों खर्च हो रहें हैं, लेकिन फिर भी वहां खेतों में बोई गई फसल बच नहीं पा रही है। छुट्टा घूमने वाले गोवंश सारी फसल चट कर रहें हैं। धूप-छांव हो या पानी-बूंद में पसीना बहाने वाले किसान फसल बचाने के लिए रात-रात भर जाग रहें हैं। लेकिन फिर ज़रा सी चूक होते ही गोवंश तैयार हुई फसल को चट कर जाते हैं।
किसानों का कहना है कि उन्होंने इस बारे ज़िम्मदारों तक कई अपनी बात पहुंचाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। गुस्साए गांव वालों ने एक राय हो कर खेतों में छुट्टा घूम रहे सारे गोवंशों को वहां के प्राथमिक विद्यालय में हांक कर उन्हें वहां बंद कर दिया। इस बीच वहां काफी भीड़ देखी गई। गांव वालों का कहना है कि अब उन्हें किसी से कोई बात नहीं करनी,जब तक इस बारे में कोई पुख्ता हल नहीं निकाला जाएगा,तब तक गोवंश इसी तरह स्कूल में बंद रहेंगे।
हरदोई : फसलें बर्बाद होने पर गुस्साए गांव वालों ने स्कूल में बंद किए गोवंश#hardoi #hardoinews @dmhardoi pic.twitter.com/mb0Em9oqzf
— Amrit Vichar (@AmritVichar) July 11, 2023
ये भी पढ़ें -बहराइच : महिला की मौत, पुलिस ने बताया बीमारी है कारण - मामला संदिग्ध
