World Population Day: जनसंख्या का जच्चा-बच्चा पर पड़ रहा असर, परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए चलेगा अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में जनसंख्या का पर्यावरण व जच्चा-बच्चा पर पड़ रहा असर।

कानपुर में जनसंख्या का पर्यावरण व जच्चा-बच्चा पर असर पड़ रहा। परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलेगा।

कानपुर, अमृत विचार। पर्यावरण में हो बदलाव रोकने और लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस बार विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। जनसंख्या अधिक होने पर पर्यावरण व जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। इसलिए लोगों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। 

विश्व जनसंख्या दिवस पर सभी सीएचसी, पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें लोगों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने और उनके फायदें बताए जाएंगे। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन के मुताबिक जनसंख्या बढ़ने से पर्यावरण, जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य, शिक्षा आदि पर भी पड़ता है।

सीमित परिवार होने पर अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व परिवार कल्याण नोडल डॉ. एसके सिंह ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी और मातृत्व स्वास्थ्य शादी के दो साल बाद ही बच्चे की योजना बनाना अच्छा होता है। दूसरे बच्चे के जन्म में कम से कम तीन साल का अंतर जरूरी है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग सुरक्षित साधनों की बास्केट ऑफ च्वाइस मुहैया करा रही है। बास्केट ऑफ च्वाइस में परिवार नियोजन में नौ साधन शामिल है।

इस बार आजादी के अमृत महोत्सव में हम लें ये संकल्प, परिवार नियोजन को बनाएंगे, खुशियों का विकल्प थीम के साथ मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य जनसाधारण को सीमित परिवार के लाभ की जानकारी देना और परिवार नियोजन को गति प्रदान करना है। बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का दूसरा चरण 24 जुलाई से चलेगा।

संबंधित समाचार