प्रतापगढ़: पटरी से उतरी मालगाड़ी, दो वैगन क्षतिग्रस्त, लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग बाधित
प्रतापगढ़। मोहनलालगंज से लोहता जा रही मालगाड़ी प्रतापगढ़ जंक्शन के करीब सुर्खी साइडिंग के पास दोपहर दो बजे वाराणसी लखनऊ रेल मार्ग पर पटरी से उतर गई। मालगाड़ी में ब्रेक वैगन नहीं था। मालगाड़ी के पीछे के दो वैगन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रैक भी कई जगह टूट गया।
ट्रैक पर मालगाड़ी के वैगन घिसने की आवाज सुनकर लोको पायलट ने आनन-फानन में ब्रेक लेकर मालगाड़ी को रोका। इससे वाराणसी लखनऊ राजमार्ग बाधित हो गया। सूचना मिलने पर प्रतापगढ़ जंक्शन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद, कोचिंग डिपो अधिकारी वीबी, सीएमआई नीरज सोमवंशी सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। मालगाड़ी के बैगन के उतरने की जांच शुरू की। हालांकि अभी तक वाराणसी-लखनऊ रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन नहीं शुरू हो पाया है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: अवैध असलहे से साथ युवक ने बनाई रील, जांच में जुटी पुलिस
