बरेली: मेधावियों की पढ़ाई के लिए मिलेगी स्पेशल छात्रवृत्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। यूपी बोर्ड में अच्छे अंक पाने वाले मेधावियों को आगे की पढ़ाई (उच्च शिक्षा) के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। इस सबंध में सभी जिलों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए मेधावियों की पारिवारिक आय आठ लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा …

बरेली,अमृत विचार। यूपी बोर्ड में अच्छे अंक पाने वाले मेधावियों को आगे की पढ़ाई (उच्च शिक्षा) के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। इस सबंध में सभी जिलों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए मेधावियों की पारिवारिक आय आठ लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 में विज्ञान वर्ग में 334, वाणिज्य वर्ग में 313 और मानविकी वर्ग में 304 अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ही इस विशेष छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। इसके लिए 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जो मेधावी छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षण संस्थान में आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं। वह  scholarships.gov.in  पर जाकर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति के लिए सभी छात्र-छात्राएं अपना आधार नंबर राष्ट्रीयकृत बैंक खाता संख्या से लिंक करा लें। ऐसा नहीं करने पर छात्रवृत्ति खाते में ट्रांसफर नहीं हो पाएगी।

संबंधित समाचार