बरेली: पूर्व प्राचार्य और कर्मचारी नेता के बीच विवाद की जांच करेगी समिति, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्राचार्य ने प्रो. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में नौ सदस्यी समिति बनाई=कर्मचारी नेता ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में पूर्व प्राचार्य प्रो. अनुराग मोहन और कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के बीच विवाद खत्म नहीं हो रहा है। अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। शिक्षक संघ और कर्मचारी यूनियन एक-दूसरे के विरोध में आ गई हैं। दोनों ने प्राचार्य से मामले की शिकायत की तो अब प्राचार्य ने विधि विभाग प्रभारी प्रो. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में नौ सदस्यी समिति बनाई है, जो मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी। इसके बाद ही आगे कोई कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मंगलवार को कर्मचारी नेता जितेंद्र मिश्रा ने सचिव हरीश मौर्य के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें पूर्व प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

वहीं जितेंद्र मिश्रा ने अब शिक्षक संघ के एक पदाधिकारी पर भी प्रयोगशाला के गैस सिलिंडर के गलत इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है। प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच करने की सूचना मिली है। अभी पत्र नहीं आया है। नियमानुसार जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: फुटपाथ पर लगी टाइल्स को तोड़ कर बांध दी भैंस, होगी रिपोर्ट

संबंधित समाचार