यूपी पुलिस ने चार साल से फरार इनामी बदमाश को किया बलिया में अरेस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। साल 2019 से फरार इनामी बदमाश को जिले की बांसडीह रोड थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। किशोर नाम के बदमाश पर पंद्रह हजार रुपए का इनाम घोषित था। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बुधवार को बताया कि बांसडीह रोड थाना पुलिस ने पॉलिटेक्निक चौराहा से कौशल किशोर पाण्डेय नामक बदमाश को गिरफ्तार किया है। 

उन्होंने बताया कि जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव के रहने वाले पांडेय पर पंद्रह हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। तिवारी के अनुसार, पांडेय ने दस्तावेजों व अभिलेखों में हेरफेर कर वर्ष 2019 में थाना बांसडीह क्षेत्र में कुछ जमीन बेच दी थी जिसके बाद उसके विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें -UP News : 154 औद्योगिक भूखंडों की कल 'ई-नीलामी' करेगी योगी सरकार

संबंधित समाचार