बरेली में भाजपा का सभी 10 सीटों पर कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में भूमि विकास बैंक की 10 शाखाओं पर हुए चुनाव में भाजपा ने सभी सीटों पर कब्जा जमा लिया। इसमें आठ में निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए जबकि दो स्थानों पर चुनाव हुए। जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि नवाबगंज में पूर्व जिला अध्यक्ष (भाजपा) रविन्द्र सिंह राठौर और भदपुरा में …

बरेली, अमृत विचार। जिले में भूमि विकास बैंक की 10 शाखाओं पर हुए चुनाव में भाजपा ने सभी सीटों पर कब्जा जमा लिया। इसमें आठ में निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए जबकि दो स्थानों पर चुनाव हुए। जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि नवाबगंज में पूर्व जिला अध्यक्ष (भाजपा) रविन्द्र सिंह राठौर और भदपुरा में पार्टी के सुरेश गंगवार विजयी हुए।

इससे पहले भमोरा से भगवान सिंह, भुता से ब्रजेश सिंह, मीरगंज से सोमपाल शर्मा, बहेड़ी से सम्राट सिंह, बरेली से नेमचंद मौर्या, दमखोदा से अंगन लाल मौर्या, आंवला से प्रमोद कुमार चतुर्वेदी और फरीदपुर से अजय कुमार शर्मा को भूमि विकास बैंक का निर्विरोध प्रतिनिधि बनाया गया है। इस मौके पर विधायक केसर सिंह गंगवार, छत्रपाल गंगवार, बहोरन लाल मौर्य, ब्लॉक प्रमुख दुष्यंत गंगवार, जिला महामंत्री निर्भय गुर्जर, डॉ पंकज गंगवार, नीरेंद्र सिंह राठौर, राहुल साहू, अंकित शुक्ला, धर्मविजय गंगवार, मुकेश राजपूत आदि ने हर्ष जताया।

संबंधित समाचार