बहराइच : छत से गिरकर ग्रामीण की मौत, अचानक बारिश के चलते हुआ हादसा
महसी/ बहराइच, अमृत विचार। जनपद के पूरे हिंदूसिंह पुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण छत से नीचे उतरते समय गिर गया। चोट लगने से ग्रामीण की मौत हो गई। परिवार की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे हिंदूसिंह पुरवा गांव निवासी राजेश कुमार (35) पुत्र घसीटे रात में छत पर सो रहे थे। देर रात को बारिश आने पर वह छत से नीचे उतरते समय जमीन पर गिर गए। सिर में चोट लगने से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मृतक के भाई दिनेश ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें -Fatehpur News : पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस बोली- जांच जारी है
