Fatehpur News : पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस बोली- जांच जारी है
फतेहपुर में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव।
फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितयों में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस मामले में कर रही जांच।
फतेहपुर, अमृत विचार। फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामचंद्रन घाट के पास संदिग्ध परिस्थितयों में करीब 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी।
मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कठेरवा गांव निवासी विकास साहू के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप आरोप लगाया। पुलिस ने मृतक के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
