फिर महिला अंग मिलने से सनसनी, पुलिस ने किए उत्तरी दिल्ली में मानव शरीर के कटे हुए हिस्से बरामद 

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को उत्तरी दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास दो स्थानों से मानव शरीर के कटे हुए हिस्से बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया ये टुकड़े 35 साल से 40 साल की उम्र के व्यक्ति के प्रतीत होते हैं और शायद वह महिला है।

ये भी पढ़ें - केंद्र ने Nafed और NCCF को टमाटर खरीदने का दिया निर्देश, उपभोक्ताओं को राहत मिलने की संभावना

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह ने बताया ''यमुना खादर इलाके में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास दो अलग-अलग जगहों पर मानव अवशेष मिले हैं। एफएसएल और अपराध जांच दल मौके पर पहुंच गये हैं। प्रथम दृष्टया ये टुकड़े 35 साल से 40 साल की उम्र के व्यक्ति के प्रतीत होते हैं।''

संयुक्त पुलिस आयुक्त (सेंट्रल रेंज) परमादित्य ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक स्थानीय व्यक्ति ने शव के बारे में सूचना दी। उन्होनें बताया ''हमें गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे दो पॉलिथीन बैग मिले। उनमें से एक में हमें सिर मिला, जबकि दूसरे बैग में शरीर के अन्य हिस्से थे।''

परमादित्य ने बताया कि लंबे बालों के कारण यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव किसी महिला का है। उन्होंने यह भी कहा, ''शव सड़ी-गली अवस्था में है और यह स्पष्ट नहीं है कि बैग में शरीर के सभी हिस्से हैं या नहीं। पीड़ित की पहचान अभी तक नहीं हुई है। शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।'' अधिकारियों ने बताया कि कोतवाली थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। और अधिक सबूतों के लिए इलाके में खोज-बीन जारी है।

ये भी पढ़ें - MP : कांग्रेस सदस्यों का हंगामा, विधानसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

संबंधित समाचार