12 ज्योतिर्लिंग का जल लेकर पहुंचे पुजारियों ने कराया रुद्राभिषेक, मंत्री नंदी संग डिप्टी CM रहे मौजूद  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पुनर्प्राप्त जन्मदिवस पर उनके आवास बहादुरगंज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंत्री नंदी और अभिलाषा गुप्ता ने बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर में सुबह भगवान शिव का पूजन और रुद्राभिषेक किया। 

मंत्री नंदी ने बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर में भगवान शिव की विशेष आराधना की। देश के 12 ज्योतिर्लिंग का जल लेकर प्रयागराज पहुंचे ज्योतिर्लिंगों के पुजारियों ने भगवान भोलेनाथ का विशेष रुद्राभिषेक कराया। इस मौके पर कार्यक्रम बंद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मंत्री सुरेश खन्ना, गिरीश चंद यादव, बलदेव सिंह पहुंचे। 

कार्यक्रम की शुरुआत मे मंत्री नंदी, उनकी पत्नी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने सुबह रक्तदान किया। कार्यक्रम को लेकर कई दिनों से तैयारी चल रही थी। मंत्री नंदी और अभिलाषा गुप्ता ने बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर में सुबह भगवान शिव का पूजन और रुद्राभिषेक किया। सुबह नौ बजे से बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में रुद्राभिषेक पूजन शुरू हुआ। रुद्राभिषेक के दौरान ही वाराणसी के प्रसिद्ध डमरू दल द्वारा भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए डमरू वादन किया गया।

मंदिर में विशेष पूजन के लिए भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंग स्थल से एक-एक पुजारी को बुलाया गया था। इसके साथ ही 22 बटुक अन्य पुरोहितों ने भी भगवान की विशेष पूजा की। जय त्रिवेणी, जय प्रयागराज की टीम द्वारा शाम सात बजे प्राचीन मनोकामना पूर्ति मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विशेष आरती की गयी। इसके अतिरिक कैबिनेट मंत्री ने गरीबो को उपहार भी भेंट किया।

कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक संगठित पार्टी है यहां सभी को एक साथ लेकर चला जाता है। समाजवादी पार्टी में परिवार वाद है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार जन कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही है। प्रधानमंत्री मोदी की जन कल्याणकारी योजनाएं लोगों तक पहुंच रही है। गरीब आदमी के जीवन स्तर को बदलने बंद सरकार अथक परिश्रम कर रही है। गर्मी, बरसात में बीजेपी का महाजनसंपर्क अभियान चल रहा है। सभी 80 सीटों पर भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में जीत दर्ज करेंगे।

ये भी पढ़ें -Amrit Vichar Exclusive : 7 अक्टूबर को SBSP तय करेगी गठबंधन का साथी, टिकट नहीं मुद्दों को बताया जरूरी

संबंधित समाचार