शाहजहांपुर: सड़क पर खून से लथपथ मिला व्यक्ति का शव, परिवार वालों ने हत्या का लगाया आरोप
रिश्तेदारों से चल रहा था विवाद
शाहजहांपुर/ सेहरामऊ दक्षिणी, अमृत विचार: अंधरापुर गांव में सड़क पर एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ बरामद हुआ है। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। उसके पति का तहेरे भाइयों से पुरानी रंजिश चल रही थी और कई बार झगड़ा हो चुका है।थाना क्षेत्र के गांव अंधरापुर निवासी 45 वर्षीय राजेश कुमार के पिता का निधन हो गया था ओर मंगलवार को अंत्येष्टि की गई थी।
राजेश रात आठ बजे घर के बाहर बंधे जानवरों को चारा देने के लिए गए। चारा देकर उसके पति घर पर नहीं आए तो उसकी पत्नी गीता देवी देखने के लिए गई। उसने देखा कि उसके पति का तहेरे भाइयों से विवाद हो जा रहा था। वह अपने पति को लेकर घर पर चली आयी। राजेश ने रात नौ बजे अपने पत्नी से कहा कि अभी आ रहे है। उसके पति पौने दस बजे तक घर पर नहीं आए तो मकान से निकलकर देखने के लिए गई।
लेकिन उसके पति नहीं दिखायी दिए। वह घर पर वापस आ गयी। वह सोचने लगे की पति रात में कहां चले गए है। वह नहीं मानी और रात 11 बजे पति की तलाश में निकल पड़ी। उसने देखा कि मकान से कुछ दूरी पर सड़क पर उसके पति का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। वह पति का शव देखकर बदवहाश हो गई और घर पर आकर रोते हुए बताया कि राजेश का शव सड़क पर पड़ा है। परिवार वाले और गांव वाले मौके पर एकत्रित हो गए।
परिवार वालों ने थाने पर रात ही में सूचना दी। एसओ रोहित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने पत्नी गीता से पूछताछ की। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसके पति का शव खून से लथपथ पड़ा और तहेरे भाइयों को खेत की तरफ भागते हुए देखा था। उसके पति का तहेरे भाइयों से विवाद चल रहा था।
उसने पति की हत्या का आरोप लगाया है। एसओ रोहित सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा और मामले की विवेचना की जा रही है। उसकी पत्नी गीता, बेटी अंकिता, स्नेहा, बेटे आचल का रो-रोकर बुराहाल है।
अंधरापुर गांव में व्यक्ति का शव मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा और मामले की जांच की जा रही है।- सुधीर जायसवाल, एएसपी सिटी
ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: खाद्य सुरक्षा टीम का छापा, बेसन और दाल के नमूने के साथ मीडडेमील के भी लिए सैंपल
