शाहजहांपुर: प्लाटून कमांडर की पत्नी के साथ अभद्रता, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिलहर, अमृत विचार। होमगार्ड के प्लाटून कमांडर के घर में घुसकर पत्नी के साथ अभद्रता करने वालों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता का कहना है कि वह तीन दिन से कोतवाली के चक्कर लगा रही है, लेकिन पुलिस उसे टरका देती है।

नगर के मोहल्ला काशीराम कॉलोनी निवासी रामअवतार होमगार्ड में प्लाटून कमांडर हैं। उसकी पत्नी रीना देवी भाजपा महिला मोर्चा की नगर उपाध्यक्ष हैं। उसकी पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया विगत नौ जुलाई को जब उसके पुत्र को मोहल्ले के ही कुछ युवक के साथ लेकर जा रहे थे तो उसने उन्हें टोक दिया और पुत्र को ले जाने से मना कर दिया।

आरोप है इस पर दोनों युवक आग बबूला हो गए और घर में घुसकर उसके साथ में अभद्रता की। पीड़ित महिला ने दबंग युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गुहार की कि तीन दिन से चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: सड़क पर खून से लथपथ मिला व्यक्ति का शव, परिवार वालों ने हत्या का लगाया आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज