INDW vs BANW : बांग्लादेश ने जीता मैच, भारत के कब्जे में सीरीज
मीरपुर। कप्तान हरमनप्रीत कौर (40) और जेमिमा रोड्रिग्स (28) की शानदार पारियों के बावजूद निचले क्रम के बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के चलते भारत तीन मैचों की टी-20 सीरीज में बांग्लादेश का क्लीन स्वीप करने के मौके से चूक गया। शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम पर श्रृखंला के तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश ने दस गेंद शेष रहते छह विकेेट खोकर भारत द्वारा दिये गये विजयी लक्ष्य को पाकर शानदार जीत हासिल की।
𝗪.𝗜.𝗡.𝗡.𝗘.𝗥.𝗦! 🏆
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 13, 2023
Congratulations #TeamIndia on winning the T20I series 2️⃣-1️⃣ 👏👏#BANvIND pic.twitter.com/MTQqGSLKO2
भारत ने पहले खेलते हुये नौ विकेट पर 102 रन बनाये थे जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 18.2 ओवर के खेल में छह विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाये। भारत इससे पहले खेले गये दो टी-20 मुकाबलों में मेजबान टीम को धो चुका है। बांग्लादेश की जीत में 35 वर्षीय शमीमा सुल्ताना की भूमिका अहम रही जिन्होने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 68 मिनट क्रीज पर बिताये और 46 गेंदो पर तीन चौको की मदद से 42 रन की उपयोगी पारी खेली जो भारत के खिलाफ जीत में महत्वपूर्ण कारक साबित हुयी। वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुयी। इनके अलावा कप्तान निगार सुल्ताना (14) और सुलताना खातून (12) की भूमिका भी उल्लेखनीय रही।
For scoring 94 runs in 3 matches and leading #TeamIndia to series victory, Captain @ImHarmanpreet is adjudged Player of the Series. 👏👏 #BANvIND pic.twitter.com/d0QPPreU4J
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 13, 2023
भारत की ओर से मिन्नू मणि और देविका वैद्य ने दो दो विकेट चटकाये जबकि रोड्रिग्स को एक विकेट मिला वहीं बांग्लादेश की गेंदबाज भारत के मुकाबले 20 साबित हुयी जिन्होने भारत के मध्य क्रम और पुछल्ले बल्लेबाजों का पुलिंदा आसानी से बांध कर अपनी टीम की जीत का मार्ग प्रशस्त किया। राबिया खान ने तीन विकेट झटके जबकि सुल्ताना खातून को दो विकेट मिले।
बल्लेबाजों ने फिर किया निराश, भारत के नौ विकेट पर 102 रन
भारत ने फिर बल्लेबाजी में निराशाजनक प्रदर्शन किया जिससे महिला क्रिकेट टीम गुरुवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नौ विकेट गंवाकर 102 रन ही बना सकी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 41 गेंद में 40 रन बनाये जिसके बाद अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी क्रम चरमराने से भारत ने 11 रन के अंदर छह विकेट गंवा दिये। लेग स्पिनर राबिया खान ने बांग्लादेश के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, उन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट झटके। ऑफ स्पिनर सुल्ताना खातून ने पावरप्ले में प्रभावित किया, उन्होंने शेफाली वर्मा (11 रन) और स्मृति मंधाना (01) की सलामी जोड़ी को आउट किया।
#TeamIndia post a total of 102/9 in 20 overs.
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 13, 2023
Captain Harmanpreet Kaur top scored with 40 off 41 deliveries.
Bangladesh innings underway.
Scorecard - https://t.co/xJnSQcV4q7… #BANvIND pic.twitter.com/hC3VdM8KCc
मारूफा अख्तर ने भी दो विकेट हासिल किये। इस कम स्कोर वाली पूरी श्रृंखला के दौरान पिच काफी पेचीदा रही है जिसे देखते हुए हरमनप्रीत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शेफाली और मंधाना की सलामी जोड़ी एक बार फिर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने में विफल रही जिससे छह ओवर में टीम का स्कोर दो विकेट पर 27 रन हो गया।
जेमिमा रोड्रिग्स (26 गेंद में 28 रन) और हरमनप्रीत ने तीसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी निभाकर पारी आगे बढ़ायी। लेकिन लेग स्पिनर शोर्ना अख्तर ने रोड्रिग्स की पारी खत्म कर इस भागीदारी को तोड़ा। रोड्रिग्स ने अपनी पारी के दौरान सकारात्मक जज्बा दिखाया और स्पिनरों के खिलाफ अपने पैरों का अच्छा इस्तेमाल किया। हरमनप्रीत के 17वें ओवर में स्टंप आउट होने के बाद लगातार विकेट गिरते रहे जिससे भारतीय बल्लेबाज बाउंड्री नहीं लगा सकीं।
भारत ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी करने का फैसला
भारत ने गुरुवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने अंतिम एकादश में दो बदलाव किये हैं, उसने राशि कनौजिया और देविका वैद्य को अनुषा बारेड्डी और हरलीन देओल के स्थान पर शामिल किया। राशि कनौजिया इस मैच में पदार्पण करेंगी। भारत तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनाये है।
A proud moment for Rashi Kanojiya as she receives her T20I cap from Deepti Sharma 👏🇮🇳💙#TeamIndia #BANvIND pic.twitter.com/rRn34iSOQN
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 13, 2023
भारत (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, मिन्नू मणि, राशि कनौजिया
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शमीमा सुल्ताना, शाति रानी,दिलारा अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, फाहिमा खातून, मारुफा अख्तर
ये भी पढ़ें : US Open : पीवी सिंधु-लक्ष्य सेन पहले दौर में जीते, साई प्रणीत हारे
