बरेली: महंगाई के दौर में शिमला मिर्च ने टमाटर को पछाड़ा, पहुंची 250 के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारिश के बढ़ते कहर ने अब कीचन का बजट भी बिगाड़ कर रख दिया है। लोगों के कीचन से अब सब्जियां गायब होने लगी हैं। वैसे तो अभी तक मंहगाई की दौड़ में टमाटर सबसे आगे चल रहा था। लेकिन अब शिमला मिर्च ने उसे पछाड़ दिया है।

बढ़ते सब्जियों के दाम जनता के लिए आफत बनने लगे हैं। अभी तक लोग टमाटर को लेकर दुखड़ा रो रहे थे। लेकिन अब अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ने से मुश्किल बढ़ने लगी है। जो शिमला मिर्च 80 रुपए थी अब उसके दाम 260 रुपए किलो है। वहीं गोभी 60  से बढ़कर 120 रुपए किलो हो गई है। कटहल भी 40 से 80 रुपए किलो हो गए हैं। तुरई 35 से 40, टमाटर 160 से 200 रुपए, आलू 20 से 35 रुपए किलो हो गया है। प्याज 25 से 30, लौकी 25 से 35, भिंडी 40 से बढ़कर 60, ग्वार की फली 30 से बढ़कर 50 रुपए किलो हो गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो सवार दो लोगों की मौत, तीन घायल

संबंधित समाचार