IAF Agniveer Recruitment: इंडियन एयर फोर्स में निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
जो युवा इंडियन एयर फोर्स में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल इंडियन एयर फोर्स द्वारा अग्निपथ योजना के तहत इंडियन एयर फोर्स अग्निपथ वायु 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बता दें कि, ये भर्ती इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु के तहत चार साल के सेवा के लिए जारी की गई है। भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु सेवा 1/2024 अधिसूचना जारी की है।
ऐसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन एयर फोर्स की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की तिथि
बता दें भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 27 जुलाई 2023 से कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2023 निर्धारित की गई है। वहीं परीक्षा शुल्क भुगतान करने की भी अंतिम तिथि 17 अगस्त 2023 हीं है अभ्यर्थी तय आखिरी तिथि से पहले आवेदन कर लें।
पदों की संख्या
बता दें भारतीय वायु सेना द्वारा जारी अग्निवीर वायु भर्ती अधिसूचना 2023 के माध्यम से लगभग 3500 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। रिक्तियों की संख्या को लेकर विशेष सूचना के लिए उम्मीदवार वायु सेना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
आयु सीमा
बता दें इस अग्निवीर वायु भर्ती 2023 में आवेदन करने वाले आवेदक की उम्र 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानि आवेदक का जन्म 27 जून 2003 से 27 दिसंबर 2006 के बीच होना चाहिए। जबकि एयरफोर्स अग्निवीर नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन फीस
बता दें इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती 2023 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क के रूप में ₹250 का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Category Application fee
General / OBC / EWS Rs. 250/-
SC / ST Rs. 250/-
शैक्षणिक योग्यता
बता दें भारतीय वायु सेना अग्निपथ योजना 2023 के लिए इस प्रकार शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए:-
उम्मीदवार को मैथमेटिक्स फिजिक्स और इंग्लिश में कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
या उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग का 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
यदि साइंस सब्जेक्ट नहीं हो तो ये शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए:-
-उम्मीदवार के बारहवीं कक्षा में कम से कम 50% अंकों के साथ गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषय में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए होने चाहिए।
या उम्मीदवार के पास 2 वर्ष के वोकेशनल कोर्स में कम से कम 50% अंक और अंग्रेजी विषय में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
शारीरिक योग्यता
बता दें इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार के पास ये शारीरिक योग्यता होना अनिवार्य है।
Height : Minimum: 152.5 CMS
Chest : Expansion: 5 CMS
ये भी पढे़ं- Jobs in UP: प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में 196 पद पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि
