अमरोहा : बारिश में दो मंजिला मकान गिरा, मलबे में दबकर दो मासूम और महिला घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गांव सेमली की घटना, परिजनों ने घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया

हसनपुर (अमरोहा), अमृत विचार। जिले में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। इस बीच गुरुवार सुबह गांव सेमली में दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबकर दो मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए। जबकि एक बैल भी जख्मी हुआ। घायल लोगों को उपचार के लिए नगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से जानकारी की।

गांव सेमली में जगतपाल का परिवार रहता है। गांव के बाहरी छोर पर उनका दो मंजिला मकान है। बारिश के चलते गुरुवार सुबह 11 बजे मकान गिर गया। मलबे में दबने से जगतपाल की पत्नी विमलेश, गौतम की चार वर्षीय पुत्र तनु, सोनू की ढाई वर्षीय पुत्री वंशिका घायल हो गई। मकान गिरने की सूचना पर चौकी प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जगतपाल ने बताया कि बारिश में मकान गिरने से उसे भारी नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: किराए के मकान में पड़ा मिला हेड कांस्टेबल का शव

संबंधित समाचार