बाराबंकी : ड्रग पेडलर्स को लेकर डीएम सख्त, बोले - रणनीति बनाकर करें सख्त कार्रवाई
बाराबंकी, अमृत विचार। नारकोटिक्स से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक गुरूवार को कलेक्ट्रट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में हुई। डीएम अविनाश ड्रग पेडलर्स को लेकर काफी सख्त दिखे। उन्होंने युवाओ और छात्राओं को नशे का आदी बनाने वाले इन अराजकतत्वों पर रणनीति बनाकर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं ड्रग्स के दुष्प्रभाव के बारे में छात्र- छात्राओं के साथ उनके माता-पिता को भी जागरूक किया जाय।
डीएम ने कहाकि अपराध नियंत्रण, नारकोटिक्स अभियान के तहत प्रर्वतन की कार्रवाई को और प्रभावी किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहाकि अवैध शराब रोकने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में पुलिस से समन्वय बनाकर नियमित अभियान चलाकर कार्रवाई की जाने की जरूरत है। इस दौरान ड्रग्स तस्करी के तरीके को लेकर सूचना का आदान-प्रदान, अवैध रूप से की जाने वाले अफीम और भांग की खेती के लिए जिला स्तर पर मानीटरिंग, जनपद खीरी में अफीम व गांजा की खेती, अवैध ड्रग्स के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों से संबंधित मुख्य व्यक्ति तक पहुंचना।
औषधीय प्रयोग में इकाई के बीच परस्पर सामंजस्य बनाना , प्रर्वतन इकाई को प्रशिक्षण दिया जाए। क्षेत्र में अफीम व गांजा की खेती होती है वहां के लोगों को एनडीपीएस एक्ट और ड्रग्स के दुष्भाव के बारे में जागरूक करने के साथ परीक्षण के उपकरण मंगाए जाए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, ड्रग व अफीम इंस्पेक्टर आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -Cyber Crime : बहराइच एसपी की फोटो लगा सोशल मीडिया पर मांगे रूपये, केस दर्ज
