बरेली: स्कूटी सवार लुटेरों ने पीलीभीत के युवक से की लूट, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी के हरुनगला में स्कूटी सवार लुटेरों ने युवक से मोबाइल और बैग छीन लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बीसलपुर के गांव खरगपुर निवासी लकी ने बताया कि वह हरुनगला में किराए के मकान में रहते हैं।

11 जुलाई की रात करीब 12 बजे ट्रांसपोर्टनगर से घर जा रहे थे। रास्ते में हरुनगला रोड पर हनुमान मंदिर के पास स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने रोककर उनका मोबाइल और बैग छीन लिया। सीबीगंज में पकड़े गए लुटेरों ने भी हरुनगला में लूट की घटना स्वीकारी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: जोगी नवादा से सैकड़ों कांवड़ियों का जत्था कछला घाट के लिए रवाना

संबंधित समाचार