शाहजहांपुर: ज्वैलरी की दुकान से नकब लगाकर लाखों की चोरी, नगदी समेत सोने-चांदी के जेवर बटोर ले गए चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुबह हुई मामले की जानकारी, चोरों की सुरागरसी शुरू

शाहजहांपुर/निगोही, अमृत विचार: पुवायां रोड स्थित रेलवे क्रांसिंग के पास ज्वैलरी की दुकान में बुधवार रात चोरों ने नकब लगा दी और यहां से नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। व्यापारी को मामले की जानकारी सुबह तब हुई, जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की सुरागरसी शुरू कर दी है।

पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव मन्निया निवासी रामवीर की निगोही में पुवायां रोड रेलवे क्रासिंग के पास ज्वैलरी की दुकान है। वह रोजाना की तरह शाम को दुकान में ताला लगाकर घर चले गए। बुधवार रात चोरो ने दुकान के पीछे की दीवार में ऊंचाई पर लिंटर के पास नकब लगा दी और दुकान के अंदर दाखिल हो गए।

चोरों ने यहां अलमारी का ताला तोड़ दिया और 15000 रुपये नगद, 52 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी के जेवर निकाल ले गए। गुरूवार सुबह रामवीर गांव मन्निया से दुकान पहुंचे। उन्होंने दुकान खोली, तो पीछे से नकब लगा हुआ था।

सामान बिखरा हुआ था और रुपये भी गायब थे। अलमारी का ताला टूटा पडा था। सोना चांदी के जेवर गायब देख रामवीर सन्न रह गए। उन्होंने मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की सुरागरसी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: सफाई कर्मचारियों ने कोतवाली का घेराव कर किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार