प्रयागराज : डी रमेश बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश
प्रयागराज, अमृत विचार। केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को जारी एक अधिसूचना के माध्यम से बताया गया कि आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डोनाडी रमेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया गया है। गौरतलब है कि 24 नवंबर 2022 को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति डोनाडी रमेश सहित सात जजों के स्थानांतरण की सिफारिश की थी।
इसी क्रम में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की पांच जजों की पीठ ने न्यायमूर्ति मनोज बजाज को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है। 5 जुलाई 2023 को कॉलेजियम ने न्याय के बेहतर प्रशासन के लिए न्यायमूर्ति मनोज बजाज को इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा। हालांकि न्यायमूर्ति मनोज बजाज ने 11 जुलाई को कुछ आधारों पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में ही अपनी सेवा जारी रखने का अनुरोध किया, लेकिन कॉलेजियम ने उनके अनुरोध पर विचार करने के उपरांत उसे निराधार माना।
ये भी पढ़ें -अतीक -अशरफ हत्याकांड मामले में चार्जशीट दाखिल
