अतीक -अशरफ हत्याकांड मामले में चार्जशीट दाखिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। एसआईटी ने अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले मे मौके से गिरफ्तार तीनों शूटरों के खिलाफ गुरुवार को चार्जशीट दाखिल कर दी है। बीते 15 अप्रैल को हमलावरों ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की काल्विन अस्पताल मे हत्या कर दी थी।
 
यूपी के माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या मामले में प्रयागराज पुलिस की एसआईटी ने गुरुवार 13 जुलाईको अदालत में चार्जशीट दाखिल की। प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हुई है। मौके से गिरफ्तार तीनों शूटरों के खिलाफ  एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल की है। अतीक-अशरफ को गोली मारने वाले शूटर लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य, और सनी सिंह, के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।  56 पन्नों का आरोपपत्र के अतिरिक्त, करीब 2000 पन्ने की केस डायरी तैयार है। 

बता दें कि15 अप्रैल को प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में पुलिस कस्टडी में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसआईटी के साथ-साथ न्यायिक आयोग का भी गठन किया गया था।अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच के लिए शासन ने एसआईटी के अलावा न्यायिक आयोग का भी गठन किया था। हालांकि, पुलिस प्रशासन से जुड़े सूत्रो के मुताबिक, विशेष जांच दल 90 दिनों की निर्धारित अवधि समाप्त रही है। आरोपपत्र 15 जुलाई तक अदालत में दाखिल करने की बात कही जा रही थी। जबकि 13 जुलाई को ही चार्जशीट फाइल हो गया। पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसआईटी टीम ने तफ्तीश पूरी जा है। गहन जांच में तीनों शूटरों के पड़ोसियों, रिश्तेदारों और दोस्तों के भी बयान दर्ज किये गये है। इन्हीं बयानों के आधार पर चार्जशीट में हमलावरों को आक्रामक बताया गया।

गोगी और सुंदर भाटी गिरोह से था संबंध
हमलावरों के संबंध पश्चिमी यूपी और दिल्ली के गोगी तथा सुंदर भाटी गिरोह जैसे आपराधिक गुटों से भी संबंध थे। पुलिस हिरास्त में अतीक अहमद और अशरफ की सनसनीखेज हत्याओं के पीछे का मकसद, प्रसिद्धि और पैसा कमाना था। अधिकारियों ने कहा, उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक की मीडिया कवरेज के बाद हमलावरों ने उसे खत्म करने और अपने लिए बड़ा नाम कमाने की योजना बनाई।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र के दूरी निर्धारण में नहीं आयेगी समस्या, नये ऐप पर फोटो करनी होगी अपलोड

संबंधित समाचार