एसटीएफ ने आजमगढ़ में दबोचा 25 हजार का इनामी बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। यूपी एसटीएफ ने आजमगढ़ जिले से रूपये 25 हजार का पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी मृगांक यादव उर्फ टाइगर को गिरफ्तार कर लिया किया है। यहां बिलारी मऊ से कटार जाने वाले मोड़ के पास से पकड़े गए इस बदमाश के पास से दो मोबाइल फोन व 53,900 रुपये नकद तथा एक फोर्ड इण्डिवर गाड़ी व एक रायफल बरामद किया गया।

एसटीएफ अफसरों ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पूर्व सांसद रमाकान्त यादव के भाई लल्लन यादव का प्रपौत्र तथा पूर्व विधायक अरूणकान्त यादव का चचेरा भतीजा है। यह मनबढ़ व दबंग तथा गुण्डा किस्म का शातिर अपराधी है। पकड़े गए आरोपी विरूद्ध क्षेत्र में मारपीट व प्राण घातक हमले के लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।

बीती 19 फरवरी को बबलू गौतम निवासी सूघपुर थाना दीदारगंज अपने परिवारीजनों के साथ एक सगाई कार्यक्रम से लौट रहा था जब रास्ते में आरोपी ने अपने साथियों सहित मिलकर बबलू एवं साथ मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट की। इसको लेकर थाना फूलपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से मृगांक यादव उर्फ टाइगर फरार चल रहा था। इस पर आजमगढ पुलिस ने 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया था।

अंबेडकरनगर में पकड़े मादक पदार्थों के तस्कर
अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों धर्मेन्द्र कुमार सरोज, अनीता और आशू सरोज को यूपी एसटीएफ ने अंबेडकर नगर जिले के थाना अलीगंज के कलवारी पुल के पास से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 68 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ जिले के है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: तमसा नदी पर पुल निर्माण के चलते सात दिन के लिए बाबा बाजार मार्ग बंद

संबंधित समाचार