ब्राजील के दक्षिणी क्षेत्र में चक्रवात ने मचाई तबाही, एक की मौत, 24 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

साओ पाउलो। ब्राजील के दक्षिणी क्षेत्र में एक और उष्णकटिबंधीय चक्रवात ने तबाही मचायी है। चक्रवाती तूफान में एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य 24 घायल हो गए है। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सिविल डिफेंस ने बताया कि बुधवार रात से गुरुवार सुबह के बीच चक्रवात के कारण अर्जेंटीना और उरुग्वे की सीमा के पास रियो ग्रांडे डो सुल और सांता कैटरीना राज्यों में बाढ़ आई।

 इसमें सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां के करीब 7.90 लाख उपयोगकर्ता बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण अंधेरे में हैं। क्षेत्रीय सरकार ने बताया कि रियो ग्रांडे शहर में कल सुबह 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण एक घर पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

इस बीच, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संस्थान ने अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारण ब्राजील के दक्षिणी क्षेत्र में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है, जो एक महीने से भी कम समय में इस क्षेत्र में तीसरा है।

 इसके अलावा, नागरिक सुरक्षा और नगर पालिकाओं के कर्मियों ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए व्यायामशालाओं और स्कूलों को आश्रय के रूप में तैयार किया है। स्थानीय प्रेस रिपोर्टों के अनुसार, चक्रवात से हुई क्षति के कारण रियो ग्रांडे डो सुल में कम से कम 10 राजमार्ग अवरुद्ध हो गए। 

ये भी पढ़ें:- रूसी निजी सैन्य समूह ‘वैगनर’ का कोई कानूनी अस्तित्व नहीं: Vladimir Putin

संबंधित समाचार