Fatehpur News : पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड, आठ बाइकों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
फतेहपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड।
फतेहपुर में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड किया। पुलिस ने आठ बाइकों के साथ तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया।
फतेहपुर, अमृत विचार। जिले सहित आसपास के जनपदों से बाइक चोरी करने वाले तीन शातिरों को शुक्रवार को सदर कोतवाली पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की आठ बाइकें बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस शुक्रवार सुबह शहर के ज्वालागंज तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पीरनपुर की ओर से एक बाइक में तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने चेकिंग के नाम पर कागजात मांगे लेकिन नहीं दिखा सके। पूछताछ में बाइक चोरी की निकली। पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपितों की निशानदेही पर लखनऊ बाईपास के पास बंद पड़ी पुरानी सब्जी मंडी झाड़ियों से चोरी की सात अन्य बाइकें बरामद कर लीं।
पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपनी पहचान महाजरी निवासी शेखू अंसारी पुत्र नुरूलहुदा, बसंत टाकीज के पास अरबपुर निवासी अमिर उर्फ समीर पुत्र मुन्ना खां और जोशियाना बउआ अली उर्फ इसरार के रूप में बताई है। बताय कि अपराधियों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। शेखू स्मैक का नशा करता है। आरोपी शहर के अलावा बांदा और प्रयागराज जनपद से बाइकें चोरी कर नम्बर प्लेट बदलकर बिक्री करते हैं।
