चंद्रयान -3 की सफल लॉन्चिंग पर दी आनंदीबेन ने प्रदेशवासियों को बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज अन्तरिक्ष यान ‘चन्द्रयान-3’ के सफल लॉन्चिंग के लिए इसरो तथा देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि इसरो के वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम, निष्ठा एवं लगन से काम करने का परिणाम है। यह वास्तव में सभी भारतीयों के लिए गौरव का क्षण है।

गौरतलब है कि भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का शुक्रवार अपराह्न दो बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र श्रीहरिकोटा के शार रेंज से प्रक्षेपण किया गया। करीब 3900 किलोग्राम के इस चन्द्रयान-3 के प्रक्षेपण के अवसर पर इसरो के वैज्ञानिकों के आलावा केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डा़ जितेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

इसरो के अनुसार 170 गुना 36500 किलोमीटर आकार की एलिप्टिक पार्किंग कक्षा में एकीकृत चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान मॉड्यूल को प्रक्षेपित करने के लिए संगठन के सबसे भारी रॉकेट लॉन्च वाहन मार्क -3 (एलवीएम 3-एम 4) का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें:-खुलासा: 20 साल से बिना 33 हजार केवीए लाइन के चल रहा चौक उपकेन्द्र

संबंधित समाचार