बरेली: गोला की मौत के बाद परिवार बना आरोपियों के परिवार का जान का दुश्मन, SSP से लगाई गुहार
बरेली, अमृत विचार। अब से आठ महीने पहले गंगापुर में अवैध शराब बेचने को लेकर एक गोला नाम के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया था। जिसमें दो सगे भाइयों के परिजनों को अब गोला के परिवार वाले परेशान कर रहे हैं। जहां मौका मिलता हैं उन्हें पीटने लगते हैं।
डंडे में लोहे की कील लगाकर सभी को पीटते हैं। इस मामले में जब पीड़ित थाने में शिकायत करने जाते हैं तो उन्हें भगा दिया जाता है। इस मामले में आज पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उन लोगों का कहना है कि खौफ के कारण वह लोग अपने ही घर में ताला डालकर रह रहे हैं।
बता दें, थाना बारादरी के गंगापुर में 21 नवंबर को सुजीत उर्फ गोला नाम के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने गंगापुर में ही रहने वाले गया प्रसाद के बेटे राहुल उर्फ अप्पा, मनीश समेत पांच लोगों को हत्या के मामले में जेल भेज दिया था। अब इस मामले में नया मोड़ आया है। हत्यारोपी राहुल की मां नंदरानी का कहना है कि गोला के परिवार वालों ने उनका जीना दुश्वार कर दिया है।
वह लोग रास्ते में घेर कर उसे डंडे में कील लगाकर उसको व उसके छोटे बेटे को मारते हैं। आरोपियों के डर से वह घर में ताला डालकर रहती है। आरोपी तमंचा लेकर घूमते हैं और कहते हैं कि अपने भाई गोला की मौत का बदला उनके छोटे बेटे को मारकर लेंगे। जब वह लोग थाना बारादरी जाते हैं तो उन्हें भगा दिया जाता है। इस मामले में आज नंदरानी ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: पूर्व प्रधान पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, देवरनियां इंस्पेक्टर पर लगाए थे गंभीर आरोप
