महाकुंभ 2025 : तीन हजार करोड़ की लागत से होगा रिंग रोड का निर्माण, NHAI की है योजना  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। संगम नगरी प्रयागराज में रिंग रोड का निर्माण अब 3000 करोड़ रुपये के बजट से करने की तैयारी शुरु की जा रही है। संगम नगरी में रिंग रोड बनाने की यह योजना 2018 में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से लाई गई थी। उस  समय इसका बजट 2700 करोड़ निर्धारित किया गया था।

गौरतलब है कि रिंग रोड के निर्माण में लेट लतीफी का कारण पुराने बजट को एक बार फिर से नये बजट में परिवर्तित करना है। इस बार रिंग रोड का निर्माण अब 3 हजार करोड़ रुपये के बजट से किया जाएगा। संशोधित बजट जल्द ही जारी किया जाएगा। पूरी परियोजना की लागत 7048 करोड़ रुपये निर्धारित है। इस निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगस्त में निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। पहले 1100 से 1500 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित था, लेकिन अब तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च होना बताया जा रहा है। शहर में रिंग रोड का निर्माण 65 किलोमीटर में किया जाना तय किया गया है। पूरी योजना को दो भाग में पूरा करना है। पहला निर्माण 29.500 किलोमीटर तक किया जाएगा। जबकि दूसरा 35.500 किलोमीटर रिंग रोड का निर्माण होना है। 

महाकुम्भ से पहले होगा कार्य 
महाकुंभ 2025 के पहले रीवा रोड के पास दांदूपुर गांव से सहसों तक रिंग रोड का निर्माण पूरा किया जाएगा। समय बीतने के साथ बजट को भी बढ़ाया गया है। यह कार्य महाकुंभ के पहले पूरा किया जाना है। 
-पंकज मिश्रा, निदेशक, परियोजना प्रबंधक एनएचएआई

ये भी पढ़ें -ज्ञानवापी मामला : पुरातात्विक व वैज्ञानिक सर्वेक्षण की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित

संबंधित समाचार